महुधा में धूमधाम से निकली तिरंगा रैली

महुधा में धूमधाम से निकली तिरंगा रैली

आज महुधा शहर में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई महुधा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री संजयसिंह महिडा ने की।

इस मौके पर महुधा शहर संगठन के अध्यक्ष पंकजभाई त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष रूपेशभाई राठौड़, उपाध्यक्ष अशपाकभाई वकील, महामंत्री कृणालभाई, मधुभाई, परेशभाई दरजी, दीपकभाई सोंढा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी, महुधा मामलतदार व कार्यालय स्टाफ, तालुका पंचायत स्टाफ, महुधा सिटी पुलिस स्टेशन व रूरल पुलिस स्टेशन के अधिकारी-कर्मचारी, होमगार्ड के जवान व महिला कर्मी, एनसीसी के छात्र, तथा स्वयंप्रभा हाईस्कूल, बी.डी. पटेल आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, सी.के. पटेल हाईस्कूल और पी.एम. श्री कुमार शाला के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रैली का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे स्वयंप्रभा हाईस्कूल से हुआ, जो नवापुरा, गायत्री मंदिर, अंबाजी टावर, हनुमान ढाल होते हुए महुधा नगर पालिका पर समापन हुआ।
देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से महुधा शहर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

रिपोर्ट – भरतभाई तलपडा, महुधा

Leave a Reply

Discover more from MNC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading